Gold silver rates today: एक दिन में चांदी 40,500 रुपये महंगी हुई, सोने ने भी 7,300 रुपये की उछाल के साथ नया इतिहास रचा

Gold Silver Latest Rate: जिस तरह से सोने और चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं, उसने इन्वेस्टर्स और आम लोगों दोनों को हैरान कर दिया है। हर कोई सोच रहा है कि कीमतें कितनी बढ़ेंगी, क्या अब सोना-चांदी खरीदना एक सपने जैसा हो जाएगा? आज, मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और एक नया इतिहास रच दिया है। खासकर चांदी में जो तेजी देखी जा रही है, उसे अब तक की सबसे बड़ी एक दिन की तेजी माना जा रहा है।

एक ही दिन में 40,500 रुपये की भारी उछाल

चांदी की कीमत में आज, 27 जनवरी को एक ही दिन में 40,500 रुपये की भारी उछाल देखी गई है, जिससे इसकी कीमत 3,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम के जादुई आंकड़े पर पहुंच गई है। पिछले शुक्रवार को चांदी की कीमत 3,29,500 रुपये थी, लेकिन सोमवार को रिपब्लिक डे की छुट्टी के बाद जैसे ही बाजार खुला, चांदी में रिकॉर्ड तोड़ 12.3 प्रतिशत की तेजी आई है। आज सोना 7,300 रुपये महंगा

सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने की कीमतों में भी तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को 99.9 परसेंट शुद्धता वाला सोना 7,300 रुपये महंगा होकर 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऐतिहासिक लेवल पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को सोने का भाव 1,58,700 रुपये पर बंद हुआ था।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी का रिकॉर्ड टूटा

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में शानदार तेजी देखी जा रही है। जहां चांदी की कीमतें पहली बार $100 प्रति औंस के लेवल को पार कर गई हैं। इंटरनेशनल लेवल पर चांदी बढ़कर $117.73 प्रति औंस के नए हाई पर पहुंच गई है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में सोने में लगातार सातवें दिन तेजी जारी रही और यह पहली बार $5,000 का लेवल पार करके $5,110.24 प्रति औंस के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया।

सुरक्षित निवेश

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस भारी उछाल के पीछे मुख्य कारण यह है कि टैरिफ के कारण बढ़ते ग्लोबल तनाव और ट्रेड विवादों के कारण, निवेशकों ने अब सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी की ओर रुख किया है, जिसके कारण इन कीमती धातुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ग्लोबल मार्केट में आर्थिक अस्थिरता भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे एक बड़ा कारण है।

Leave a Comment